कोर्ट मे केस पेंडिंग होने के बावजूद जालंधर में होटल के खिलाफ पिक एंड चूज कार्रवाई, एक्सपोज हो गई आम आदमी पार्टी की सरकार

Edited By Kalash,Updated: 19 Mar, 2026 04:32 PM

against a hotel in jalandhar aap expose

कोर्ट में केस पेंडिंग होने के बावजूद जालंधर में होटल के खिलाफ पिक एंड चूज कार्रवाई करके आम आदमी पार्टी की सरकार एक्सपोज हो गई।

चंडीगढ़ /जालंधर (विशेष): कोर्ट में केस पेंडिंग होने के बावजूद जालंधर में होटल के खिलाफ पिक एंड चूज कार्रवाई करके आम आदमी पार्टी की सरकार एक्सपोज हो गई। यह मामला पंजाब केसरी ग्रुप के साथ आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कई महीनों से की जा रही धक्केशाही के साथ जुड़ा हुआ है। इसके शुरुआती दौर में पंजाब केसरी ग्रुप की प्रेस व ऑफिस को भी निशाना बनाया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब केसरी ग्रुप से संबंधित जालंधर में स्थित होटल की तरफ रुख कर लिया। इस कार्रवाई को पिक एंड चूज के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि किसी सर्वे के तहत जालंधर के सभी होटलों की खामियां चेक करने की बजाय सिर्फ पंजाब केसरी ग्रुप के होटल को ही नोटिस जारी किया गया।

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट तक केस चल रहा है लेकिन जालंधर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार के इशारे पर पहले पहले पंजाब केसरी ग्रुप के होटल के कम्प्लीशियन और फिर रिवाइज्ड प्लान को मंजूरी नहीं दी गई। फिर सुप्रीम कोर्ट में केस पेंडिंग होने के बावजूद लोकल कोर्ट के आदेश के आधार पर मंगलवार को देर शाम आनन फानन में भारी पुलिस फोर्स की मदद से पंजाब केसरी ग्रुप के होटल में तोड़फोड़ की गई। इस ड्राईव की अगुवाई कर रही नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर नवनीत कोर या बिल्डिंग ब्रांच के अन्य अधिकारियों के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि क्या जालंधर में चल रहे बाकी सभी होटल, कमर्शियल बिल्डिंग या काम्प्लेक्स में पार्किंग व बायलाज का कोई उल्लंघन नहीं है। 

इसके बावजूद सिर्फ पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पर पिक एंड चूज के तहत कार्रवाई की गई और उसके लिए नगर निगम जालंधर के अधिकारी कोई लिखित ऑर्डर भी नहीं दिखा पाए। यहां तक कि देर रात तक चल रहे एक्शन के खिलाफ की गई अपील पर हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम जालंधर के अधिकारियों द्वारा होटल में तोड़फोड़ की कार्रवाई को और तेज कर दिया गया। जिसके लिए उन्हें बाकायदा चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठे आकाओं से निर्देश मिल रहे थे और उनके द्वारा सारी कार्रवाई लाइव देखने की बात सुनने को मिल रही है।

इससे आम आदमी पार्टी की सरकार एक्सपोज हो गई है क्योंकि अकेले जालंधर ही नहीं, पंजाब के बड़े शहरों लुधियाना, अमृतसर, पटियाला व बठिंडा में भी होटलों के निर्माण में नियमों का उल्लंघन होने बारे कोर्ट में केस चल रहे हैं। इन मामलों में कोर्ट द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और सम्बन्धित नगर निगम द्वारा नोटिस भी जारी किए गए हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार दुआरा काफी देर बाद भी इस तरह के फैसले पर कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया गया। लेकिन जालंधर में सिर्फ पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पर कोर्ट मे केस पेंडिंग होने के बावजूद पिक एंड चूज के तहत कार्रवाई की गई है। 

विपक्षी पार्टियों के तमाम बड़े नेताओं ने एक सुर में खोली पोल 

पंजाब केसरी ग्रुप के जालंधर में स्थित होटल के खिलाफ कोर्ट मे केस पेंडिंग होने के बावजूद पिक एंड चूज के तहत कार्रवाई करने को लेकर विपक्षी पार्टियों के तमाम बड़े नेताओं ने एक सुर में आम आदमी पार्टी की पोल खोली है। जिनमें अकाली दल के सुखबीर बादल, विक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा के सुनील जाखड, तरुण चुघ, आर पी सिंह, अश्वनी शर्मा, कॉंग्रेस के प्रताप बाजवा, राजा वडिंग के नाम मुख्य रूप से शामिल है।  उक्त नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आम आदमी पार्टी की सरकार दुआरा पंजाब केसरी ग्रुप के जालंधर में स्थित होटल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सवाल खड़े किए है। उक्त नेताओं के मुताबिक पंजाब केसरी ग्रुप ने अंग्रेजों से लेकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लडी है और देश से लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में पंजाब केसरी ग्रुप के योगदान की कोई मिसाल नही है। जिसके बावजूद पंजाब केसरी ग्रुप को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी की सरकार के आगे घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं हुए। इस कार्रवाई का विरोध करने वाले भाजपा के बड़े नेताओं मनोरंजन कालिया, सुशील रिंकू व शीतल अंगूराल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी की सरकार ने साबित कर दिया है कि वो किस तरह से पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!