​​​​​​​सौतेले पिता ने 5 साल की बच्ची का गला घोंटा, फिर ऐसे ठिकाने लगा दिया शव (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2019 11:09 AM

वह बार-बार कह रहा था कि वह बच्ची की हत्या कर देगा, आखिर उसने कर ही दिया।

बठिंडा(विजय): बाप द्वारा अपनी 5 वर्षीय सौतेली बेटी की हत्या कर शव को छप्पड़ में फैंक दिया गया, जबकि पत्नी को कह दिया कि उसे चोर गिरोह उठाकर ले गया। यह घटना वीरवार रात की है, लेकिन बठिंडा पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस घटना से पर्दाफाश करते हुए सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया।
PunjabKesari
एस.एस.पी. बठिंडा डा. नानक सिंह ने प्रैसवार्ता दौरान बताया कि गांव बंगी दीपा की पंचायत ने सूचना दी कि संदीप सिंह की 5 वर्षीय बच्ची को बच्चा चोर गिरोह उठाकर ले गया। इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए डी.एस.पी. तलवंडी हरपाल सिंह ग्रेवाल, थाना रामां के प्रभारी मनोज कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एक टीम गठित की। जैसा कि देशभर में बच्चा चोर गिरोह का शोर मच रहा है, इसका फायदा उठाकर सौतेले बाप ने ही अपनी बच्ची की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच दौरान ही कुछ घंटों में बच्ची के शव को छप्पड़ से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि संदीप सिंह एक बदनाम किस्म का व्यक्ति है, जिसके आचरण पर कई दाग हैं, उसकी शादी नहीं हो रही थी, लेकिन दो वर्ष पहले थाना फूल की जसप्रीत कौर के साथ शादी हुई, जिसके पहले दो बच्चे थे। तलाकशुदा जसप्रीत अपने साथ 6 साल का बेटा व 5 साल की बेटी को भी साथ ले आई।

PunjabKesari

एस.एस.पी. अनुसार संदीप सिंह शराब पीने का आदी था। वह दोनों बच्चों को नहीं चाहता था। यहां तक कि पत्नी से भी मारपीट करता था। वह बार-बार कह रहा था कि वह बच्ची की हत्या कर देगा, आखिर उसने कर ही दिया, क्योंकि उसके अनुसार वह उससे नफरत करता था। पुलिस की सख्ती से आरोपी ने किया खुलासा किया कि रोजाना की तरह रात 9 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सोने के लिए चला गया जबकि मैं नींद का बहाना बनाकर पड़ा रहा जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया तो मैंने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए छप्पड़ में फैंक दिया। सुबह उठकर जब जसप्रीत ने बच्ची के बारे में पूछा तो मैंने कहा कि चोर गिरोह उसे उठाकर ले गया और मैंने शोर मचाना शुरू कर दिया। एस.एस.पी. ने बताया कि पंच गोपाल सिंह के बयानों पर आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!