पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 28 Mar, 2022 02:49 PM

after a quarrel with her husband the wife took a terrible step read

गत दिन एक महिला का शव दोराहा स्थित गुरथली पुल नहर में तैरता हुआ मिला। इसके बाद इलाके .............

लुधियाना  (राज):  गत दिन एक महिला का शव दोराहा स्थित गुरथली पुल नहर में तैरता हुआ मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोराहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। जहां उसकी पहचान पारूल गुप्ता (45) निवासी भाई रणधीर सिंह नगरय। महिला के भाई अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन ने पति से तंग आकर आत्महत्या की है जिसके बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने भाई के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक पारूल गुप्ता के पति का अपना बिजनैस है। शनिवार की सुबह घरेलू बात को लेकर पति के साथ कहासुनी हो गई और झगड़ा करने के बाद पारूल घर से चली गई। परिवार ने जीरकपुर में रहने वाले पारूल के परिवार वालों से भी पूछा लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। रविवार की सुबह नहर में शव देख दोराहा पुलिस ने गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाया। पड़ताल की गई तो पता चला कि शव पारूल गुप्ता का है जिसके बाद इसकी जानकारी थाना सराभा नगर पुलिस को दी गई।

वहीं मौत की सूचना मिलने पर मृतका का परिवार लुधियाना पहुंच गया। पारूल के भाई अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसके भांजे सैक्शन गुप्ता का कॉल आया था कि मम्मी घर से चली गई है। जोकि जाने से पहले एक पत्र भी लिखकर गई थी जिसके बाद वह परिवार के साथ लुधियाना पहुंचे और पारूल को ढूंढना शुरू किया। रविवार दोपहर को पता चला कि पारूल का शव सिविल अस्पताल पड़ा है। अभिषेक का आरोप है कि पति से तंग आकर उसकी पत्त्नी ने ऐसा कदम उठाया है। जोकि उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करता था। उधर, एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि परिवार वालों के बयान लिए जा रहे है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!