Edited By Kamini,Updated: 29 May, 2023 05:27 PM

जालंधर के राम नगर में देर रात शरारती तत्वों द्वारा गुंडागर्दी की गई। देर रात कुछ शरारती तत्वों ने राम नगर में 2 वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
जालंधर (वरुण) : जालंधर के राम नगर में देर रात शरारती तत्वों द्वारा गुंडागर्दी की गई। देर रात कुछ शरारती तत्वों ने राम नगर में 2 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से एक मकान के दरवाजे पर वार कर शीशे तोड़ दिए और कूलर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
लोगों का कहना है कि 10 दिन पूर्व क्षेत्र में करीब आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे, जिसमें अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। थाना 1 की पुलिस को इस संबंधी सूचना दे दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here