दर्दनाक हादसे ने छीन ली इस 12 साल के बच्चे की जिंदगी, मच गई चीख पुकार

Edited By Vatika,Updated: 19 Jun, 2021 12:39 PM

accident 12 year boy died

शहर के बाबा बन्दा सिंह बहादुर चौक में ट्रैक्टर और बुलेट मोटरसाइकिल में ज़बरदस्त टक्कर के बाद बुलेट

समाना: शहर के बाबा बन्दा सिंह बहादुर चौक में ट्रैक्टर और बुलेट मोटरसाइकिल में ज़बरदस्त टक्कर के बाद बुलेट सवार बच्चे की मौत जबकि चालक नौजवान गंभीर घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे प्राथमिक सहायता देने के बाद रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा अकाशदीप उर्फ आशु (12) पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी बरनाला गत दिवस अपने ननिहाल गांव मुरादपुरा आया था। शुक्रवार सुबह वह अपने मामा के लड़के डिम्पल (18) पुत्र गुरचरन सिंह निवासी गांव मुरादपुरा के साथ पातड़ां रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन किसी रिश्तेदार को मिल कर बुलेट मोटरसाइकिल पर वापिस घर आ रहे थे। सेफ्टी टैंक लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर के साथ बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में अकाशदीप वाहन के नीचे कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार ने गुस्से में आ कर चौक में पड़े बच्चे की लाश नज़दीक धरना लगाकर सड़क जाम कर दी और हादसाग्रस्त ट्रैक्टर को आग लगाने की कोशिश की लेकिन इकठ्ठा हुए लोगों के समझाने पर मामला टल गया।  पुलिस बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया और इंसाफ का आश्वासन दिला कर धरना ख़त्म करवाया। सब -इंस्पेक्टर साहिब सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोषी ट्रैक्टर चालक सरदीप सिंह निवासी गांव टटियाणा (हरियाणा) ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कर उसे हिरासत में ले लिया है। हादसाग्रस्त वाहनों को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिवार हवाले कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!