Edited By Urmila,Updated: 09 Jun, 2022 02:58 PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के बाहर कांग्रेस पार्टी की तरफ से दिए गए धरने को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविन्दर कंग की तरफ से तंज कसा गया...
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के बाहर कांग्रेस पार्टी की तरफ से दिए गए धरने को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविन्दर कंग की तरफ से तंज कसा गया है। उन्होंने कहा कि 'एक तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी' वाली कहावत कांग्रेस ने आज कर दिखाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान समेत अन्य नेताओं की तरफ से यह बेहद ही शर्मनाक काम किया गया है।
मालविन्दर कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कांग्रेस के वफद की कोई भी मीटिंग फिक्स नहीं थी। इसके बावजूद भी उनको मुख्यमंत्री रिहायश पर सम्मान के साथ बिठाया गया और चाय-पानी भी पिलाया गया, फिर भी उनकी तरफ से धरना लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बचाने के लिए कांग्रेस की तरफ से ऐसा काम किया गया है और धर्मसोत को बचाने के लिए आज कांग्रेस ने सभी हदें पार कर दीं।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब कांग्रेस ने जो किया है, सारा पंजाब देख रहा है। मालविन्दर कंग ने कहा कि कांग्रेसियों को वह समय भूल गया, जब उनके ही मुख्यमंत्री विधायकों तो क्या मंत्रियों को भी मिलने का समय नहीं देते थे और आज कांग्रेसियों की तरफ से यह सब कुछ किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here