Jalandhar : सांप का परिवार पर कहर, दो भाई की एक-एक कर ली जान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Oct, 2024 07:48 PM

a young man died due to snake bite in jalandhar

जिले के गांव दोसांझ कलां से दुखद मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के निवासी सुखदेव सिंह (26) की देर रात सांप के काटने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

जालंधर : जिले के गांव दोसांझ कलां से दुखद मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के निवासी सुखदेव सिंह (26) की देर रात सांप के काटने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।  जानकारी मिली है कि उक्त युवक बीती रात अपने घर में सो रहा था कि उसे सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने युवक को तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया जहा डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। 

जालंधर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान पीड़ित की हालत बिगड़ने लगी व सुबह 5 बजे तक पीड़ित सुखदेव ने अपना दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी मृतक के परिवार को दी गई, जिस पर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने जानकारी दी कि सुखदेव सिंह के भाई की भी 14 माह पहले मौत हो गई थी। जिसका कारण सांप का काटना ही था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!