लुधियाना के पेट्रोल पंप पर स्कूटी बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला
Edited By Urmila,Updated: 06 Nov, 2026 04:18 PM

फिरोजपुर रोड स्थित अग्र नगर के समीप भारत पैट्रोलियम पर पेट्रोल डलवाने आए सब्जी विक्रेता की स्कूटी में भयंकर आग लग जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया
लुधियाना (स्याल) : फिरोजपुर रोड स्थित अग्र नगर के समीप भारत पैट्रोलियम पर पेट्रोल डलवाने आए सब्जी विक्रेता की स्कूटी में भयंकर आग लग जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर उसने प्लास्टिक मे लिफाफे में बेचने के लिए सब्जियां भरी हुई थी। स्कूटी का साइलेंसर गर्म होने के चलते आग लग गई।
आग इतनी भयंकर थी कि पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले लोगों ने इमरजेंसी सिलेंडर उठाकर आग पर काबू पाया। आग भी वहां लगी जहां पर पेट्रोल का बड़ा टैंक था। जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। आसपास लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here