दिमाग में गर्मी, कमर पर हथियार! लुधियाना में बढ़ता गन कल्चर बना बड़ी चिंता

Edited By Kalash,Updated: 05 Nov, 2026 11:55 AM

ludhiana gun culture

महानगर लुधियाना जिसे केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत की 100 स्मार्ट सिटी की श्रेणी में इसलिए डाला था।

लुधियाना (स्याल): महानगर लुधियाना जिसे केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत की 100 स्मार्ट सिटी की श्रेणी में इसलिए डाला था कि यहां के लोगों का औद्योगिक व व्यापारिक साहस से देश को फायदा होगा, क्योंकि शहर का इतिहास ऐसा रहा है कि जब साईकिल और हौजरी की बात हो तो देश में सिर्फ लुधियाना की बात आती है। अब इस शहर औद्योगिक क्षेत्र की जहां धीरे धीरे व्यापार जगत में धुंधली होती जा रही है। वहीं शहर में बढ़ रहा हथियारों का कल्चर जैन्न-जी और स्मार्ट सिटी के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। शहर में आए दिन गोली चलने की घटनाओं ने जहां इस शहर के कई घरों के चिरागों को बुझा दिया है। वहीं देर शाम होती पार्टियों और हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन ने उन सभी को हैरत में डाल दिया है‌‌। उम्र दराज लोगों ने कभी शहर को ऐसा नहीं देखा था।

कम हो रहा पुलिस का खौफ, आये दिन हो रही वारदातें

संजीव चावला (गोल्डी) ने कहा कि शहर में पिछले दो-तीन माह में रह रहकर ऐसी घटनाएं हो रही है। इसके बाद ला एंड आर्डर की स्थिति का लगभग जनाजा निकलता दिखाई दे रहा है। शहर में गन कल्चर का बढ़ावा इतना हो रहा है कि पैसे वाले घरों के बच्चे अपने मां बाप से हथियार लेकर देने के लिए कह रहे हैं। वहीं पुलिस की कथित सख्ती न होने के चलते आए दिन वारदातें होना इस बात को दर्शा रहा है कि शहर में आम्र्स लाईसैंसिंग प्रक्रिया को और भी सख्त करने की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना बना रसूख

सुमित पारती ने कहा कि शहर में इस समय ऐसे कुछ मनचले युवाओं की कथित वीडियो भी सामने आ रही है। जिसमें रिवाल्वर और अन्य मारू हथियार दिखाना और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर धौंस जमाने की गतिविधियां भी दिखा रही हैं कि गन कल्चर का क्रेज इस समय शहर के कुछ युवाओं पर हावी है।

रजत कपूर ने कहा कि शहर के व्यापारिक प्रतिनिधियों और कई सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने कहा कि लुधियाना शहर की शांति लगातार भंग हो रही है। ऊपर से त्यौहारी सीजन में लोग बच बचकर परिवार के साथ घर से निकल रहे हैं। पुलिस को सख्ती दिखाकर खुलेआम हथियार लेकर चलने वालों पर बैन लगाना चाहिए।

यह हुई शहर में वारदातें

सौरभ खैरे ने कहा कि मशहूर पंडित कुलचे वाले के पुत्र की गोली लगने से हत्या, ताजपुर रोड पर पार्किंग विवाद को लेकर चली गोली, ढोलेवाल कांग्रेसी नेता पर चली गोली, हरचरण नगर में बर्थडे पार्टी के बाद सिरफिरे व्यक्ति द्वारा चलाई गोली आदि कई वारदातों की घटनाएं चर्चा में रहती हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!