लुधियाना में जालंधर जैसी घटना! शख्स ने बेटी समान नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Dec, 2025 07:34 PM

a similar incident to the one in jalandhar has occurred in ludhiana

हवस की आग में अंधे एक दरिंदे ने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना अपनी मां को बताई।

साहनेवाल (जगरूप): हवस की आग में अंधे एक दरिंदे ने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना अपनी मां को बताई। शिकायत मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने रोते हुए कहा कि सोनू चाचा, जो पीड़िता के पिता का दोस्त है, घर आया और यह कहकर उसे अपने साथ ले गया कि उसके पिता ने दुकान से दूध लाने को कहा है। सोनू पीड़िता को नहर के पास एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने गला दबाकर धमकाया कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह पीड़िता और उसके माता-पिता को मरवा देगा। पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर थाना पुलिस ने सोनू पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव खेरी, जिला कैथल, हरियाणा हाल निवासी प्रेम नगर, कंगनवाल, लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सोनू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!