पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता को घर में घुसकर मारी गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2025 04:00 PM

a senior punjab congress leader was shot dead in his home

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष किया जाएगा।

मोगा: मोगा नगर-निगम के तीन बार काउंसलर रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

दूसरी ओर, मोगा हलके के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले छह महीनों से पुलिस प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!