Punjab : अमृतसर में दर्दनाक हादसा, मेला देखने गए 3 युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2024 09:11 PM

3 youths died in a tragic accident in amritsar

अमृतसर में दर्दनाक हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि शहर में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जोकि तरनतारन के नूर दी अड्डा इलाके के पास हुई है।

अमृतसर : अमृतसर में दर्दनाक हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि शहर में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जोकि तरनतारन के नूर दी अड्डा इलाके के पास हुई है।

जानकारी अनुसार तीनों युवक मेला देखने गए थे, जहां से वापस लौटते वक्त उनके मोटरसाइकिल की एक अन्य बाइकसे टक्कर हो गई था उक्त हादसे का शिकार हो गए । दूसरी बाइक पर बैठे युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद गुरप्रीत, सौरव व विजय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों युवक गांव गुमानपुरा के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, सौरव और विजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!