सात लोगों की पार्टी का 20 लाख बना दिया Bill, 17 लाख रुपए की महज शराब परोसी

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Dec, 2020 12:26 PM

20 lakh bill made for a party of seven people

क्लब की तरफ से उनकी पार्टी का बिल 20 लाख बनाया गया इतना ही नहीं बिल में साफ लिखा गया कि 17 लाख रुपए की महज शराब ही परोसी गई है। वहीं बिल की कुल कीमत 19 लाख 84 हजार 955 रुपए बनी।

चंडीगढ़: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। दिसंबर की सर्द हवाओं में अब लोग क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने की तैयारी में जुट चुके हैं। ऐसे ही देर रात चंडीगढ़ में पार्टी कर रहे एनआरआई के साथ हैरान करने वाली घटना हुई। मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में एनआरआई ने पार्टी रखी थी जिसमें कुल 7 लोग शामिल हुए थे। क्लब की तरफ से उनकी पार्टी का बिल 20 लाख बनाया गया इतना ही नहीं बिल में साफ लिखा गया कि 17 लाख रुपए की महज शराब ही परोसी गई है। वहीं बिल की कुल कीमत 19 लाख 84 हजार 955 रुपए बनी। 

इस मामले में अब एनआरआई ने एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से शिकायत की गई है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने देर रात तक पार्टी करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए रेड कर क्लब को बंद करवा दिया था। मामले के सामने आने के बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने क्लब के मालिक से सर्व की गई सभी शराब का ब्यौरा मांगा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!