ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों का Fraud, एजेंट Couple के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 02 Jul, 2026 01:20 PM

fraud of lakhs in the name of sending to australia

विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है।

गुरदासपुर (विनोद): विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है। भैणी मियां खान पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रूपये की ठगी मारने वाले एजेंट दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस संबंध में एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी खैरा कोटली ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी एजेंट मंगल सिंह पुत्र सज्जन सिंह तथा उसकी पत्नी  राजविंदर कौर निवासी गांव फेरोचेची ने उसके बेटे जरमनजीत सिंह और बहू जोबनप्रीत कौर को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रुपये लिए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी ग्रामीण द्वारा करने के बाद उक्त पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!