समराला में गुंडागर्दी! आधी रात चलीं तलवारें और बरसे ईंट-पत्थर, परिवार पर 20 लोगों का हमला

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2026 04:00 PM

ludhiana attack news

समराला के पास आई.टी.आई के नजदीक देर रात एक परिवार पर 15 से 20 युवकों ने कथित तौर पर तलवारों, कृपाणों तथा ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला

समराला: समराला के पास आई.टी.आई के नजदीक देर रात एक परिवार पर 15 से 20 युवकों ने कथित तौर पर तलवारों, कृपाणों तथा ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घर के बाहर खड़े वाहनों और घरेलू सामान की तोड़फोड़ की गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पीड़ित जोगिंदर सिंह भोला ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच 3 गाड़ियों में सवार 15-20 युवक उनके घर पहुंचे और आते ही ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उनका आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। उन्होंने घर के बाहर खड़ी 3 कारों, एक मोटरसाइकिल, फ्रिज और कूलर में भी जमकर तोड़फोड़ की। हमले के बाद पूरे परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, घर की 7 महीने की गर्भवती बहू की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे देर रात अस्पताल ले जाना पड़ा।

परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की और सभी को जान से मारने की धमकियां दीं। उनका कहना है कि मोहल्ले के कुछ युवक अक्सर हुड़दंग मचाते हैं और लोगों को डराने-धमकाने का काम करते हैं। वहीं, घायल कर्नैल सिंह, जो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं, ने बताया कि उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उनका कहना है कि इस विवाद से उनका कोई सीधा संबंध नहीं था। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!