Edited By Urmila,Updated: 03 Aug, 2022 03:09 PM

'आप' पार्षद अकबर भोली हत्याकांड में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
मालेरकोटला: 'आप' पार्षद अकबर भोली हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिजनेस पार्टनर सहित 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मुरशिद को गिरफ्तार किया है। आप पार्षद अकबर भोली पर आरोपी मोहम्मद आसिफ ने ही गोली चलाई थी।
जानकारी के अनुसार अकबर भोली के बिजनेस पार्टनर ने उसकी हत्या करवाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अकबर भोली से अढ़ाई करोड़ रुपए उधार लिए थे जिसके चलते उसने अकबर भोली की हत्या करवाई क्योंकि अकबर भोली पैसे वापिस मांग रहा था। आपको बता दें कि मालेरकोटला में 'आप' पार्षद अकबर भोली की जिम में 2 बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here