बच्चों के हाथ में वाहन थमाने से पहले पढ़ लें यह खबर, कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसा हादसा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jun, 2025 08:56 PM

2 children died in fazilka

अपने बच्चों के हाथ में वाहन देने की गलती हरगिज न करें, क्योंकि फाजिल्का में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्कूटर और कार की टक्कर में स्कूटर सवार दो बच्चों की मौत हो गई।

फाजिल्का (नागपाल) : अपने बच्चों के हाथ में वाहन देने की गलती हरगिज न करें, क्योंकि फाजिल्का में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्कूटर और कार की टक्कर में स्कूटर सवार दो बच्चों की मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव झुग्गे गुलाब सिंह के दो बच्चे सरूप सिंह और इशांत कंबोज सैलून से बाल कटवाने के बाद गांव जा रहे थे कि गांव बेहक खास के पास जलालाबाद की तरफ से आ रही कार से उनकी स्कूटर की टक्कर हो गई, जिसे जलालाबाद निवासी बलविंदर सिंह चला रहा था। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस चौकी लाधूका के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोनों बच्चे झुग्गे गुलाब सिंह गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने फिलहाल कार चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!