यूक्रेन-रूस युद्ध के साए से पंजाब पहुंचे 14 विद्यार्थी

Edited By Urmila,Updated: 05 Mar, 2022 10:02 AM

14 students reached punjab from the shadow of ukraine russia war

यूक्रेन-रूस में चल रहे युद्ध के मद्देनजर भारत सरकार की तरफ से भारतीय विद्यार्थी को वतन वापिस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत दिल्ली पहुंची इंडिगो एयरलाइन...

राजासांसी (राजविन्द्र): यूक्रेन-रूस में चल रहे युद्ध के मद्देनजर भारत सरकार की तरफ से भारतीय विद्यार्थी को वतन वापिस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत दिल्ली पहुंची इंडिगो एयरलाइन की उड़ान से शाम को पंजाब के 14 विद्यार्थी अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी पहुंचे। यूक्रेन से पहुंची छात्रा ने कहा कि वह पांच साल से पढ़ाई करने के चलते वहां रह रही थी। अभी उसकी एक साल की पढ़ाई रहती थी, जिस कारण उसके करियर का स्वप्न अधूरा रह गया। विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें : राज्य सरकार का सराहनीय कदम, यूक्रेन से 225 विद्यार्थियों की हुई वतन वापसी

उन्होंने बताया कि यूक्रेन में खाने-पीने और रहने-सहने की बहुत मुश्किल आ रही थी। विद्यार्थियों को हवाई अड्डा राजासांसी लेने पहुंचे सांसद (राज्यसभा मैंबर) श्वेत मलिक ने बताया कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। यूक्रेन में बाकी फंसे विद्यार्थियों और भारतीयों को भारत लाने के लिए बड़े स्तर पर केंद्र सरकार प्रयास कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!