पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, विपक्ष ने की नारेबाजी

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2026 10:22 AM

punjab assembly session

पंजाब विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि परगट सिंह ‘चिट्टा पार्टी’ के सदस्य रहे हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस ने श्री गुटका साहिब हाथ में लेकर कसम खाई थी कि पंजाब से नशा खत्म करेंगे, लेकिन कांग्रेस ने इसके लिए कुछ नहीं किया।

गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं, दूसरे दिन विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!