श्री अमरनाथ यात्रा जाने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर पढ़े ये खबर, आज से शुरू हो रही हैं ये प्रक्रिया

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2022 08:57 AM

if you are planning to go to shri amarnath yatra then definitely read this news

इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

जम्मू(कमल) : अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए 11 अप्रैल से देशभर में विभिन्न बैंकों की 446 शाखाओं में श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू जाएगा। इस वर्ष 43 दिनों की यात्रा के लिए देशभर में स्थित पंजाब नैशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। 

PunjabKesari

अमरनाथ श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर में पंजाब नैशनल बैंक की 6 शाखाओं जिनमें पी.एन.बी. रिहाड़ी चौक, पी.एन.बी. अखनूर, पी.एन.बी. कालेज रोड कठुआ, पी.एन.बी. होटल अम्बिका कटड़ा, पी.एन.बी. मेन बाजार रियासी और पी.एन.बी. साम्बा में श्रद्धालुओं का पंजीकरण किए जाएंगे। इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखाओं जिनमें जे. एंड के. बैंक डोडा, जे. एंड के. बैंक बख्शी नगर, जे. एंड के. बैंक गांधीनगर, जे. एंड के. बैंक टूरिस्ट रिसैप्शन सैंटर जम्मू, जे. एंड के. बैंक बिलावर कठुआ, जे. एंड के. बैंक पुुंछ, जे. एंड के. बैंक रामनगर, जे. एंड के. बैंक जवाहर नगर राजौरी, जे. एंड के. बैंक करण नगर श्रीनगर, जे. एंड के. बैंक शक्तिनगर ऊधमपुर शाखाओं में पंजीकरण किए जाएंगे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि यात्रा के दौरान जम्मू में 3000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ऑनस्पॉट पंजीकरण होगा। इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान स्वास्थ्य पत्र दिखाने होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!