Fake Journalist बन लड़की को बनाता रहा हवस का शिकार (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2019 10:54 AM

शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले एक आरोपी के विरुद्ध डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दी है।

पठानकोट(शारदा): शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले एक आरोपी के विरुद्ध डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दी है। थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान हरीश कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मोहल्ला सराईं के रूप में हुई। इंसाफ के लिए थाने पहुंची पीड़िता के साथ आरोपी का परिवार उलझ गया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि युवती ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उक्त आरोपी उसके भाई के साथ उनके घर में आता-जाता था जिससे उसकी जान-पहचान हो गई। पीड़ित युवती ने बताया कि उक्त आरोपी खुद को पत्रकार बताकर उसे शादी का झांसा देता रहा। गत 16 अगस्त 2019 को युवती के घर में कोई नहीं था तथा उक्त आरोपी उसके घर आया और उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। 

PunjabKesari

युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए तथा उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। युवती को बाद में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है तथा उसके 3 बच्चे भी हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!