शादी के 4 साल बाद ट्रांसपोर्टर के घर जन्मा लड़का, 2 दिन बाद अस्पताल में मौत

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2019 02:02 PM

newly born baby died

शादी के 4 साल बाद ट्रांसपोर्टर के घर जन्मे बच्चे की अस्पताल में 2 दिनों बाद मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों द्वारा हंगामा किया गया।

लुधियाना(ऋषि): शादी के 4 साल बाद ट्रांसपोर्टर के घर जन्मे बच्चे की अस्पताल में 2 दिनों बाद मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। देर रात पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

मामला संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ितों के रिश्तेदार जसप्रीत सिंह ने बताया कि संतोख नगर, दुगरी की रहने वाली बलविंद्र कौर को शुक्रवार को मॉडल टाऊन स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया था जहां शनिवार दोपहर को उसने  बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से मां-बाप और रिश्तेदारों को बच्चे से मिलने नही दिया जा रहा था।

रविवार शाम को अचानक तबीयत खराब होने की बात कहकर बच्चे को किसी ओर अस्पताल में ले जाने की बात कही। वे बच्चे को पास के ही एक और प्रमुख अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलविंदर के पति दविंद्र सिंह का ट्रांसपोर्ट का काम है। देर रात समाचार लिखे जाने तक थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मामले की जांच कर रही थी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!