पुलिस का Action, हेरोइन सप्लाई करने जा रहा नशा तस्कर किया काबू

Edited By Kalash,Updated: 08 Oct, 2024 05:21 PM

drug smuggler arrested

कार में नशेड़ियों को हेरोइन सप्लाई करने जा रहे नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने काबू कर लिया।

लुधियाना : कार में नशेड़ियों को हेरोइन सप्लाई करने जा रहे नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 18 ग्राम हेरोइन बरामद कर कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उसकी पहचान मोहल्ला प्रभात नगर के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ राजू के रूप में की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

सब-इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी शेरपुर चौक में गश्त के दौरान चैकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी कार में आ रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी ने कार भगाने की कोशिश की तो शक होने पर पार्टी ने कार को रोक कर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाकर किन-किन इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी के संपर्कों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!