बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 07 Jul, 2020 11:25 AM

death of a person under the bus

स्थानीय महसील चौक के निकट जीटी रोड पर देर सायं सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक 42 वर्षीय व्यक्ति के एक बस...

जगराओं(भंडारी): स्थानीय महसील चौक के निकट जीटी रोड पर देर सायं सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक 42 वर्षीय व्यक्ति के एक बस से अचानक नीचे गिर जाने से बस के नीचे आ जाने से मौके पर ही मत्यु हो गई थी।

पुलिस चौकी बस स्टैंड के एएसआई नरेद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जिसके आधार कार्ड से गुरप्रीत सिंह वासी गंगानगर केरूप में हुई है। मृतक लुधियाना से गंगानगर को जा रही एक बस में सवार था तथा गंगानगर को जा रहा था कि जगराओं पहुंचने पर उसे कुछ घुटन महसूस हुई तो वह बस के टाकी के निकट खड़ा था कि अचानक गिर जाने से वह बस की चेपट में आ गया। मृतक का शव सिविल अस्पताल जगराओं में रखवा दिया गया है। बस में केवल 4-5 यात्री ही थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!