रेत माफिया के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम, 1 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 10 May, 2022 05:35 PM

special campaign launched against sand mafia

रेत माफिया के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम के तहत खन्ना पुलिस द्वारा अब एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान गुरविंदर सिंह गुरी पुत्र हरनेल

खन्ना : रेत माफिया के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम के तहत खन्ना पुलिस द्वारा अब एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान गुरविंदर सिंह गुरी पुत्र हरनेल सिंह निवासी कटाणी कलां के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 तथा माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें वह फरार चल रहा था।

मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बरजिंदर कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने कटाणा साहिब गांव में अवैध माइनिंग का भंडाफोड़ किया था तथा यहां जिस जगह पर अवैध माइनिंग की जा रही थी, वहां पुलिस को देख कथित आरोपी पोकलेन मशीन तथा टिप्पर छोड़कर भाग गए थे। उस समय पुलिस ने राजविंद्र सिंह जूनियर इंजीनियर एवं माइनिंग इंस्पैक्टर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!