आइस ड्रग सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2023 12:11 PM

one arrested with ice drug case registered

एक व्यक्ति को 4 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना की एस.एस.पी. अमनीत कौंडल के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम के तहत एक व्यक्ति को 4 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बारे में थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी जब उनकी अगुवाई में गश्त कर रही थी तो खमाणों रोड की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया जिसकी पहचान दीपक जेमस पुत्र रमेश जेमस निवासी संत इनक्लेव खासी भामियां लुधियाना के तौर पर हुई। उसके कब्जे से 4 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई। पुलिस आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद इसका रिमांड हासिल करते हुए पूछताछ कर रही है कि वह कहां से आइस ड्रग लाता था तथा कहां कहां सप्लाई करता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!