आदमपुर में नहीं रुक रही चोरी की वारदातें, करियाने की दुकान में भी हुई लूट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Jan, 2020 04:23 PM

robbery not stopping in adampur looted in the shop

आदमपुर मेन रोड पर पड़ती करियाने की दुकान में चोरी कर चोर फरार हो गए। दुकान के मालिक राघव गोयल पुत्र नंद किशोर गोयल निवासी आदमपुर ने बताया कि वह रोजाना की तरह

आदमपुर(दिलबागी/ चांद): आदमपुर मेन रोड पर पड़ती करियाने की दुकान में चोरी कर चोर फरार हो गए। दुकान के मालिक राघव गोयल पुत्र नंद किशोर गोयल निवासी आदमपुर ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया जोकि दुकान के पीछे ही है। वह परिवार सहित रात को सो रहे थे। करीब 12 बजे दुकान से आवाज आई, तो हमने उठकर देखा कि दुकान की दूसरी मंजिल की छत पर लगे लोहे के गेट की चादर टूटी हुई थी और चोर चोरी कर फरार हो चुके थे। 

उसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जिसमें चोर दुकान में चोरी करता हुआ नजर आया। राघव गोयल ने बताया कि चोर गल्ले में पड़े 6 हजार रुपए, वीडियो के बंडल ले गए। आदमपुर शहर में पिछले काफी दिनों से चोरियों का सिलसिला जारी है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!