एस.टी.एफ. ने मखदूमपुरा में की रेड, 130 ग्राम हैरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 27 Feb, 2020 08:30 AM

police raid

एक केस में हो चुकी है 10 साल की सजा

जालंधर(मृदुल): स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने देर शाम मखदूमपुरा में रेड कर एक नामी हैरोइन तस्कर जतिन्द्र भल्ला को 130 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उक्त तस्कर इस हैरोइन को कपूरथला से लाया था। वहीं दूसरी ओर से इस बारे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो एस.टी.एफ को ठोस सुराग मिले थे कि उक्त आरोपी काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना मिली तो टीम ने तुरंत रेड की और धर दबोचा। 

एक केस में हो चुकी है 10 साल की सजा 
सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपी प्रिंस को एक केस में 10 साल की सजा हुई थी, जिसे वह काट चुका है। उस पर पहले भी कई नशा तस्करी के केस दर्ज हैं, जिनके बारे एस.टी.एफ. खाका तैयार कर रही है। 

प्रॉपर्टी जब्त करने संबंधी भी हो रही है जांच 
बताया जा रहा है कि एस.टी.एफ. ने आरोपी जतिन्द्र भल्ला के पास से ड्रग मनी भी बरामद की है। वहीं जांच की जा रही है कि उसने ड्रग मनी से कितनी प्रॉपर्टी बनाई है, जिस संबंधी पुख्ता जानकारी एकत्र करने के बाद प्रॉपर्टी भी जब्त की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!