पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर BJP ट्रेड सेल पंजाब ने किया भावपूर्ण स्मरण

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Dec, 2025 11:31 PM

on atal ji s birth anniversary bjp trade cell punjab paid a heartfelt tribute

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता देश के प्रधानमंत्री रहे श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का आज जयंती पर्व है। 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में पैदा हुए अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सैल पंजाब के को-कन्वीनर रविन्द्र धीर ने...

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता देश के प्रधानमंत्री रहे श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का आज जयंती पर्व है। 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में पैदा हुए अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सैल पंजाब के को-कन्वीनर रविन्द्र धीर ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति में सादगी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा को समर्पित राजनेता के लिए जाने जाते रहेंगे।

 श्री अटल जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा 1998 में राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण करके भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र घोषित किया गया। परमाणु परीक्षण हालांकि उस समय आर्थिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और आर्थिक दबाव का सामना अटल जी के नेतृत्व वाली सरकार को करना पड़ा परंतु भारत एक महाशक्ति है। भारत एक तेजी से उभरता हुआ महान देश है। यह उनके नेतृत्व में संदेश पूरी दुनिया को गया।  अटल जी हमेशा पड़ोसी देशों के साथ मित्र मैत्री पूर्ण वातावरण के पक्षधर रहे। इसीलिए पाकिस्तान के लाहौर स्थित दोस्ती का पैगाम लेकर बस यात्रा लेकर गए परंतु जब देश पर संकट आया सीमा पार से आक्रमण हुआ तो कारगिल के युद्ध से दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया। सन 2015 में भारत रत्न से सम्मानित अटल जी सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा, विपन परींजा, राजेंद्र चतरथ, डिंपल शर्मा, अजय वर्मा, सागर बेदी एवं दीक्षित अरोड़ा शामिल रहे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!