यू.पी.-बिहार जाने वाली ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Apr, 2021 12:12 PM

long waiting on trains going to u p bihar

सिटी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन केंद्र पर इन दिनों यू.पी-बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों की बुकिंग ज्यादा हो रही है।

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन केंद्र पर इन दिनों यू.पी-बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों की बुकिंग ज्यादा हो रही है। ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कोविड-19 महामारी के बाद से चलाई गई ट्रेनों में केवल कंफर्म आरक्षित टिकट पर ही सफर करने की इजाजत दी गई है। बिना कंफर्म टिकट के यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकता। कंफर्म टिकट के लिए एकमात्र तत्काल बुकिंग का ही सहारा रह जाता है, इसलिए तत्काल बुकिंग करवाने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।

वहीं दूसरी तरफ फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की खबरें काफी आ रही है कि प्रवासी यात्री पलायन कर रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मंडल के किसी भी स्टेशन पर एक्स्ट्रा भीड़ नहीं है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने और कन्फर्म टिकट पर ही यात्री को ट्रेन में चढ़ने दिया जा रहा है। शादियों का सीजन होने के कारण ही इन दिनों प्रवासी अपने गृह राज्यों को जाते हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!