घर में ही अवैध शराब की तस्करी करने वाली महिला काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Oct, 2019 04:29 PM

illegal liquor smuggler arrested

अपने घर में ही अवैध शराब की तस्करी करने वाली एक महिला को थाना पतारा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्णपुर कालोनी में रहती महिला सुनीता पत्नी रमेश कुमार के कब्जे से पुलिस ने पंजाब किंग मार्का शराब की 5 बोतलें बरामद की हैं।

जालंधर(महेश): अपने घर में ही अवैध शराब की तस्करी करने वाली एक महिला को थाना पतारा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्णपुर कालोनी में रहती महिला सुनीता पत्नी रमेश कुमार के कब्जे से पुलिस ने पंजाब किंग मार्का शराब की 5 बोतलें बरामद की हैं। 

एस.एच.ओ. पतारा रघबीर सिंह संधू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनीता पर अवैध शराब तस्करी के कई केेस दर्ज होने के बावजूद वह इस गैर कानूनी धंधे को बेखौफ होकर चला रही है, जिस पर ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत पूर्णपुर कालोनी में रेड कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना पतारा में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी रघबीर सिंह ने कहा कि पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि सुनीता के इस गैर कानूनी धंधे से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!