जालंधर वालों के लिए Good News! 6-लेन रिंग रोड से आसान होगा सफर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति!

Edited By Kalash,Updated: 18 Oct, 2026 03:09 PM

6 lane ring road project traffic relief

जालंधर के लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है हालांकि अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

पंजाब डेस्क: जालंधर के लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है हालांकि अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। बता दें कि 6-लेन रिंग रोड (ग्रीनफील्ड बाईपास) प्रोजेक्ट जिसकी लंबाई 46.56.5 किलोमीटर है कि समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अब जून 2027 तक का समय तय किया गया है। इस 6-लेन रिंग रोड का मकसद शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करवाना है।

जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट का अभी 43 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। वहीं इस प्रोजेक्ट का बजट भी बढ़ाया गया है जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 797 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। NHAI की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी, मुआवजे, जमीन उपलब्ध करवाने आदि कार्यों के चलते काम तय रफ्तार से आगे नहीं बढ़ सका। इसके अलावा मिट्टी की उपलब्धता, बिजली लाइनों और खंभों को हटाने का काम भी इस प्रोजेक्ट की देरी की वजह बना है। 

गौरतलब है कि पहले 2024-25 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की बात कही गई थी और बाद में इसे दिसंबर 2025 किया गया और अब समयसीमा जून 2027 तय की गई है। प्रोजेक्ट में हो रही देरी के चलते खर्च का अनुमान भी बढ़ गया है। रिंग रोड के निर्माण से पीएपी चौक, रामा मंडी, वर्कशॉप चौक और मकसूदां चौक आदि पर वाहनों की भीड़ कम होने की उम्मीद है। वहीं उद्योग वर्ग के भी इस प्रोजेक्ट से लाभ मिलेगा क्योंकि सामान की आवाजाही आसान होने की संभावना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!