पत्नी को आटो में ससुराल छोडऩे जा रहे पति की तबीयत बिगडऩे से मौत

Edited By Vaneet,Updated: 08 Jul, 2020 10:45 AM

husband leaving his mother in law in auto dies due to ill health

अमृतसर हाईवे से गांव लिदड़ां गांव के पास अपनी पत्नी को आटो में ससुराल ले जा रहे आटो चालक की अचानक तबीयत बिगडऩे से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह उर्फ काका निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है।...

जालंधर: अमृतसर हाईवे से गांव लिदड़ां गांव के पास अपनी पत्नी को आटो में ससुराल ले जा रहे आटो चालक की अचानक तबीयत बिगडऩे से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह उर्फ काका निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना मकसूदां के ए.एस.आई. गुरमेज सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलजीत कौर ने बताया कि सुबह वह अपने पति के साथ मायके करतारपुर जा रही थी। अचानक हाईवे से एन.आई.टी. कालेज के नजदीक उसके पति ने कहा कि उसे बहुत गर्मी लग रही है। जैसे ही उसका पति आटो से बाहर निकला तो एकदम सड़क पर गिर गया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई कर लाश को परिजनों के हवाले कर दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!