पेंटर का हत्या मामला, ठेकेदार व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 16 Aug, 2022 12:48 PM

painter s murder case registered against contractor and others

टांडा पुलिस ने यू.पी. संबंधित व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसके ठेकेदार व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित, कुलदीश): टांडा पुलिस ने यू.पी. संबंधित व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसके ठेकेदार व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच तालिब पिता मुकरम पुत्र ग्रूफ निवासी ग्राम रेहड़ी मोहिदीनपुर (सहारनपुर) उत्तर प्रदेश के बयानों के आधार पर की है। गांव के ठेकेदार शकील पुत्र जमील, गुफरान पुत्र इनाम और इकराम पुत्र इनाम खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मुकरम ने अपने बयान में कहा कि उनका बेटा तालिब आरोपी के पास टांडा इलाके में रहकर लोगों के घरों में पेंट करने के लिए पिछले 4 वर्षों से 12,000 रुपए प्रति माह की दर से काम कर रहा था। उनके बेटे ने पिछले दो वर्षों से काम से एक भी पैसा नहीं लिया था। 4 अगस्त को जब उसने तालिब के भाई समीह के पास से मेहनताना मांगा तो उसने कुछ दिनों में इसकी व्यवस्था करने को कहा। इसी बीच उसके बेटे ने उसे फोन किया कि आप जिन लोगों से पैसे मांग रहे हो, वे उसे मार देंगे।

उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को आरोपी को फोन आया कि उनका बेटा बीमार है और वे उसे उसके पास ला रहे हैं। फिर गुफरान उसके मृत बेटे को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। मुकरम ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उनके बेटे की हत्या की है। एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस मानवाधिकार पंजाब द्वारा जारी आदेश के बाद टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!