पुलिस ने 40 ग्राम हैरोईन के साथ दो को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 15 Aug, 2022 11:22 AM

police arrested two with 40 grams of heroin

थाना सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों

फिरोजपुर (खुल्लर): थाना सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हैरोईन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छावनी फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान पायलट चौंक छावनी के नजदीक सूचना मिली थी कि आरोपी वरुण उर्फ गोलू पुत्र शंबु वासी वार्ड नंबर 5 लक्ष्मण कालोनी श्री मुक्तसर साहिब व गोबिंद सिंह पुत्र रजिन्द्रपाल वासी वार्ड नंबर 17 ठाकुर मुहल्ला गिदड़बाहा श्री मुक्तसर साहिब हैरोईन बेचने के आदि है और आज हैरोईन बेचने के लिए बस स्टैंड फिरोजपुर छवनी अनाथ आआश्रम चौक के पास सड़क पर घूम रहे है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 ग्राम हैरोईन बरामद की है। मामलें की जांच कर रहे मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!