बाइक चोर गिरोह का सदस्य काबू, चोरी की बाइक बेचने चढ़ा हत्थे

Edited By Neetu Bala,Updated: 17 Feb, 2024 01:41 PM

bike thief gang member caught arrested for selling stolen bike

पुलिस ने एच.सी. गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में चोर गिरोह के एक सदस्य को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है

फिरोजपुरः थाना फिरोजपुर शहर की पुलिस ने एच.सी. गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में चोर गिरोह के एक सदस्य को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए एच.सी. गुरविंदर सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए जीरा गेट फिरोजपुर शहर के एरिया में पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि रिशु पुत्र जज मोटरसाइकिल चोरी करके आगे बेचने का आदी है जो इस समय भी चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल बेचने के लिए राय सिख भवन बस्ती शेखां वाली के पास खड़ा ग्राहकों का इंतजार कर रहा है, तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत रेड करते हुए नामजद व्यक्ति को काबू किया गया, जिससे एक बिना नंबरी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!