5 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Aug, 2022 11:04 AM

allegations of raping a 5 year old child

थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने 5 वर्षीय बच्चे के साथ जबरदस्ती से कुकर्म

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने 5 वर्षीय बच्चे के साथ जबरदस्ती से कुकर्म करने के आरोप में 1 युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत बच्चे के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है।

ए.एस.आई. रेशम सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसके बेटे बीते दिन जब स्कूल गए तो घर वापस नहीं आए। जब शिकायतकर्त्ता उनकी तलाश करने गया तो उसका बड़ा बेटा रहमत करियाना स्टोर बस्ती डेरियां वाली पर टोफियां खा रहा था और दुकानदार ने बताया कि उसके छोटे बेटे वंशदीप को आरोपी बिट्टू सिंह उर्फ अभी पुत्र बलदेव सिंह वासी बस्ती डेरियां वाली समोसे खिलाने का लालच देकर सरकारी गौदामों की तरफ ले गया है।

जब शिकायतकर्त्ता सरकारी गौदाम में गया तो उसने देखा की आरोपी बिट्टू सिंह उसके बेटे से जबरदस्ती कुकर्म कर रहा था, जोकि उसे देखकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि इसके बाद उसने अपने बेटे को उपचार के लिए मैडीकल कालेज फरीदकोट में दाखिल करवाया है। पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!