गाड़ी की चपेट में आने मोटरसाइकिल सवार पति घायल, पत्नी की मौत

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2023 10:29 AM

motorcycle rider husband injured after being hit by vehicle wife died

दर्दनाक सड़क हादसे में पति घायल हुआ है व पत्नी की मौत हुई है

तरनतारन : दर्दनाक सड़क हादसे में पति घायल हुआ है व पत्नी की मौत हुई है। प्रमिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी बासरपुरा अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दरगाह पर गया था। जब दोनों पति-पत्नी वापस घर लौटने लगे तो रास्ते में भट्ठा जंडोके नजदीक गाड़ी सवार अज्ञात व्यक्ति ने अपनी लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार दोनों पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। 

सड़क पर गिरने के कारण दोनों पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डाक्टरों ने मनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया, परंतु प्रमिंदर सिंह अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना सरहाली की पुलिस ने प्रमिंदर सिंह के पिता दिलबाग सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!