होटल मालिक और लेडीज स्टाफ पर नशेड़ी युवकों ने किया जानलेवा हमला

Edited By Vaneet,Updated: 24 Jan, 2020 01:55 PM

addictive youth attacked by hotel owner and ladies staff

सैलीब्रेशन माल के नजदीक विगत दिवस होटल ट्रम्पेट्स के मालिक अमित बेरी..

अमृतसर(अनिल)- सैलीब्रेशन माल के नजदीक विगत दिवस होटल ट्रम्पेट्स के मालिक अमित बेरी और लेडीज स्टाफ पर होटल में कमरा न देने पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शिवाला चौकी के इंचार्ज प्रशोत्तम लाल ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज में आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

अमित बेरी ने शिवाला चौकी इंचार्ज प्रशोत्तम लाल को दी कंप्लेंट में बताया कि दो युवक नशे की हालत में शाम करीब 6 बजे काऊंटर पर मैनेजर प्रवीण कुमार के पास आए और लोकल आई.डी. दिखा जबरदस्ती कमरा बुक करने का दबाव डालने लगे। जब मैनेजर ने इनकार किया तो गुस्से में उन्होंने मैनेजर व सहायक लेडीज स्टाफ पर हमला कर दिया। जब शोर सुनकर अमित नीचे आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर मेन गेट के शीशे, व बाहर पड़ा सामान तोड़ दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने 7-8 साथियों को बुला होटल में जमकर उत्पात मचाया, फिर धमकियां देते बाइक पर भाग गए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!