Zomato कंपनी के बैग की आड़ में 'मौत' सप्लाई करता था युवक, सच्चाई जान पुलिस के भी उड़े होश

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2019 09:22 AM

zomato food delivery executive arrested

अक्सर विवादों में रहने वाली जोमैटो (Zomato) कंपनी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है।

बठिंडा(विजय): अक्सर विवादों में रहने वाली जोमैटो (Zomato) कंपनी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो खाना डिलीवर करने की बजाए जोमैटो के बैग में नशा सप्लाई करता था।

 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार स्पैशल टास्क फोर्स के ए.आई.जी. तेजिंद्र सिंह मौड़ की अगुवाई में फोर्स के इंचार्ज थानेदार सुरजीत सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ  सिमरन निवासी जनता नगर, जो काफी लंबे समय से नशीली दवाइयों का कारोबार करता है और मोहल्ले में मोबाइल फोन रिपेयर की दुकान चला रहा है। इसके साथ ही वह दुकान की आड़ में नशा बेचता है और जोमैटो के बैग में नशा सप्लाई करने जाता है ताकि किसी को कोई शक न हो। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व उससे साढ़े 14 हजार नशीली गोलियां बरामद कीं।

PunjabKesari

आरोपी को अदालत में किया जाएगा पेश
पुलिस अधिकारियों साथ ही पुलिस ने जोमैटो का बैग भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  थाना कैनाल कालोनी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशे की पूरी सप्लाई लाइन के बारे में पता लगाया जा सके।

PunjabKesari
मुक्तसर से लाता था नशीली दवाइयां
पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब एक साल से नशे का कारोबार कर रहा है। उसने बताया कि वह मुक्तसर से एक व्यक्ति पप्पू से नशीली गोलियां लेकर आता था। उसने बताया कि उसे पप्पू के बारे में और अधिक जानकारी नहीं है। उसने बताया कि पप्पू के पास एक सफेद रंग की कार है। उससे की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा नशा सप्लाई करने वाले पप्पू के बारे भी सुराग लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!