परिवार समारोह में जाने की कर रहा था तैयारी, अलमारी का मंजर देख उड़े होश

Edited By Urmila,Updated: 01 Nov, 2026 03:11 PM

serious allegation leveled against a domestic worker

फरीदकोट शहर में एक घर के स्टोर से ढाई लाख रुपए की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।

फरीदकोट (राजन) : फरीदकोट शहर में एक घर के स्टोर से ढाई लाख रुपए की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट की पुलिस ने घर में पिछले करीब 3 वर्षों से घरेलू कामकाज करने वाली एक महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार अरोड़ा निवासी गली नंबर 1, न्यू कैंट रोड, फरीदकोट ने बताया कि जसवीर कौर निवासी मोहल्ला माहीखाना, फरीदकोट पिछले करीब 3 वर्षों से उनके घर में घरेलू कामकाज करती आ रही थी। वह रोजाना घर आकर काम करने के बाद वापस चली जाती थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार 29 अक्तूबर को उसने अपनी दुकान की बिक्री से प्राप्त करीब 2 लाख 50 हजार रुपए घर के बैडरूम में बने स्टोर की अलमारी में एक बैग के अंदर रखे थे। अगले दिन 30 अक्तूबर को जब वह अपने परिवार सहित कोटकपूरा में एक समारोह में जाने की तैयारी कर रहा था तो स्टोर में रखे पैसे लेने गया। इस दौरान उसने देखा कि अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और बैग में रखे ढाई लाख रुपए गायब थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घर में पैसों की काफी तलाश की, लेकिन नकदी का कोई सुराग नहीं मिला। उसके अनुसार जसवीर कौर लंबे समय से उनके घर में काम कर रही थी, जिसके चलते परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। उसे घर की चाबियों और अन्य सामान के बारे में भी जानकारी थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने जसवीर कौर से नकदी गायब होने के संबंध में पूछताछ की तो उसके हाव-भाव बदल गए, जिससे उसे उस पर संदेह हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे पूरा विश्वास है कि घर से ढाई लाख रुपए की नकदी जसवीर कौर ने ही चोरी की है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसवीर कौर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच ए.एस.आई. हरचरण सिंह द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!