रिटायर्ड बिजली कर्मचारी को अगवा कर महिला संग खींची अश्लील फोटो, फिर...होश उड़ा देगा मामला

Edited By Urmila,Updated: 27 Oct, 2026 05:34 PM

blackmailing gang busted in abohar

नगर में एक सेवानिवृत बिजली कर्मचारी को एक गिरोह द्वारा किडनैप कर उसकी एक महिला के साथ गलत फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): नगर में एक सेवानिवृत बिजली कर्मचारी को एक गिरोह द्वारा किडनैप कर उसकी एक महिला के साथ गलत फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। उक्त गिरोह के लोगो ने आज जब व्यक्ति को रुपए देने के लिए बाजार नंबर 4 के एक बैंक के बाहर बुलाया तो पीड़ित व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर थाना नं 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि पीड़ित व्यक्ति गत दिवस शहर में आया था तो ब्लैकमेलरों के गिरोह ने उसे अगवा कर उसके साथ किसी महिला की फोटो खींचकर उससे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार जोतराम पुत्र बिहारी लाल निवासी चूहडीवाला धन्ना ने बताया कि गत दिवस वह गांव से शहर में राशन लेने के लिए आया था और बस अडडे से उतर कर जब गली नंबर 12 की गलियों से आ रहा था तो इसी दौरान एक व्यक्ति ने एक घर से आवाज लगाई। उसने सोचा कि शायद उसे कोई काम होगा, जैसे वह उक्त व्यक्ति के पास गया तो उक्त व्यक्ति ने उसे घर के अंदर खींच लिया। जहां पर एक अन्य व्यक्ति और एक महिला पहले से ही मौजूद थे।

जोत राम ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे मारते पीटते हुए उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया और उसके कपड़े उतारते हुए उसकी महिला के साथ न्यूड फोटो खींचकर उससे ब्लैकमेल किया। फोन के छिन जाने से वह किसी से संपर्क नहीं कर सका। उक्त लेागों ने उसका एटीएम लेकर उससे पासवर्ड पूछा और उसके द्वारा पासवर्ड पता न होने की बात पर मारपीट भी की।

जोतराम ने बताया कि इसके बाद उक्त लोग उसे ब्लैकमेल करते हुए पुरानी फाजिल्का रोड पर एक व्यक्ति की दुकान पर ले गये और उसके आधारकार्ड के आधार पर उसका अंगूठा लगवाकर पैसे निकलवाने का प्रयास किया। लेकिन मशीन द्वारा अंगूठा न उठाने पर उसके रुपए नहीं निकल पाए तो उन्होंने उसका पर्स, मोबाईल व एटीएम रखते हुए कहा कि कल सुबह बैंक में आकर रुपए निकलवाकर दे जाना और अपना सामान ले जाना।

जोतराम ने घर पहुंचकर सारी जानकारी परिजनों व अपने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी और योजना के अनुसार आज वह बाजार नंबर 4 स्थित एसबीआई बैंक के निकट पहुंचा और उक्त लोगो को पैसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही एक युवक बैंक के पास आया तो उन्होंनें उक्त युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके एक दो अन्य साथी जो मोटरसाइकिल पर दूर मौजूद थे वहां से भाग गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!