Edited By Urmila,Updated: 25 Apr, 2026 03:00 PM

तेल वाली गली इलाके में एक युवक की रहस्यमय हालात में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय के रूप में हुई है।
जालंधर : तेल वाली गली इलाके में एक युवक की रहस्यमय हालात में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संजय शाम को घर से दवा लेने के लिए निकला था, लेकिन रात को लौटने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बार-बार जमीन पर गिरने लगा।
परिवार ने बताया कि हालत गंभीर होते देख देर रात एक निजी डॉक्टर को घर बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मां कंचन का कहना है कि संजय लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि नशे के सेवन के कारण ही उसकी जान गई है।
परिजनों के मुताबिक संजय इससे पहले अपने रिश्तेदार के घर गया था और वहां से लौटते समय वह घर से कुछ पैसे लेकर गया था। आरोप है कि उन्हीं पैसों से उसने नशा खरीदा और टीका लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। देर रात हालत ज्यादा खराब होने पर उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार ने इंसाफ की मांग उठाई है। परिजन गुरमीत सिंह ने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए और नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं के लिए मुफ्त और प्रभावी इलाज की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है, जिसके चलते लगातार युवाओं की जान जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here