भयानक सड़क हादसे में उजड़ गया परिवार, युवक की तड़प-तड़प कर मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2026 12:26 PM

youth dies in horrific road accident

भयानक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,  भुलत्थ-भोगपुर रोड पर सड़क के पास एक सफेदे के पेड़ से मोटरसाइकिल सवार युवक टकरा गया, जिससे उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

भुलत्थ/होशियारपुर (राजिंदर): भयानक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,  भुलत्थ-भोगपुर रोड पर सड़क के पास एक सफेदे के पेड़ से मोटरसाइकिल सवार युवक टकरा गया, जिससे उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। SHO भुलत्थ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रवि पाल पुत्र जोगिंदर पाल निवासी गांव ढडियाला, थाना टांडा, जिला होशियारपुर कल मोटरसाइकिल पर भुलत्थ से भोगपुर अपने गांव ढडियाला जा रहा था।

PunjabKesari

जब उक्त युवक गांव बागड़ियां के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान उक्त युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे सिविल अस्पताल भुलत्थ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। SHO ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!