ड्यूटी पर जा रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, सालभर से मिल रही थीं धमकियां

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 May, 2026 02:35 PM

attack on young man in phagwara

इस मामले में उसे धमकियां मिल रही थी और पुलिस को एफिडेविट दिया था।

फगवाड़ा: शहर के रामपुर खलियान में दमकल विभाग के कर्मी पर बाइक सवार 3 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में दमकल विभाग का कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान कृपाल सिंह निवासी रामपुर खलियान के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कृपाल सिंह ने बताया कि साल पहले से उसे धमकियां मिल रही थी। पीड़ित के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाने को लेकर केस चल रहा था।

इस मामले में उसे धमकियां मिल रही थी और पुलिस को एफिडेविट दिया था। जिसके बाद अज्ञात 3 बाइक सवारों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान वह दमकल विभाग से ड्यूटी करने के लिए बाइक पर जा रहा था। इस दौरान उसे बाबा मंगू शाह के पास बाइक से साइड मारकर गिराया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पुरानी रंजिश के कारण उस पर हमला करवाया गया। पीड़ित के अनुसार गांव के व्यक्तियों ने बाहर के लोगों से उस पर हमला करवाया है।

भाई गुरमीत सिंह ने कहा कि कृपाल सिंह सिंह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने हमला करके घायल कर दिया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने भाई को घायल अवस्था में देखा और उन्हें सूचना दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान बाइक सवारों ने मुंह ढके हुए थे। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई गई।

दूसरी ओर जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल कृपाल सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे है। कृपाल सिंह ने बताया कि उस पर बाइक सवार 3 व्यक्तियों ने हमला किया है। पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!