Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Oct, 2026 08:00 PM

कपूरथला में CIA स्टाफ ने अवैध हथियारों के साथ तीन हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर हथियारों की सप्लाई और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल, दो देसी .32 बोर पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और एक सफेद फिएट...
कपूरथला: कपूरथला में CIA स्टाफ ने अवैध हथियारों के साथ तीन हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर हथियारों की सप्लाई और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल, दो देसी .32 बोर पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और एक सफेद फिएट लीनिया कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से 16 मामले दर्ज हैं।
एसपी हरिंदर सिंह के मुताबिक, CIA स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव डैणविंड के श्मशानघाट के पास कार्रवाई करते हुए कार सवार तीन लोगों को काबू किया। उनकी पहचान हरकृष्ण सिंह उर्फ मोनू ढपई, गुरजिंदरपाल सिंह उर्फ डोगर और सरबजीत सिंह उर्फ साबी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। मोनू के खिलाफ 16, डोगर के खिलाफ 7 और साबी के खिलाफ 3 NDPS मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ मामलों में उनके फरार होने की जानकारी भी सामने आई है।
हथियार कहां से आए, पुलिस कर रही जांच
मामले में थाना कोतवाली कपूरथला में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अब पुलिस पूछताछ के जरिए हथियारों के स्रोत, उनकी खरीद-फरोख्त और आरोपियों के संभावित आपराधिक संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।