बेखौफ लुटेरों का तांडव, मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला के कानों से झपटी बालियां

Edited By Urmila,Updated: 27 Oct, 2026 11:49 AM

terror of brazen robbers in phagwara

औद्योगिक नगर फगवाड़ा के बाबा गद्दियां एवं खैलवाड़ा गेट इलाके में अपराधियों और लुटेरेों के हौसले बुलंद हैं जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया हैं।

फगवाड़ा (जलोटा): औद्योगिक नगर फगवाड़ा के बाबा गद्दियां एवं खैलवाड़ा गेट इलाके में अपराधियों और लुटेरेों के हौसले बुलंद हैं जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया हैं। आए दिन हो रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं के कारण लोगों का अपने घरों से सुरक्षित बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। हालिया घटना में मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए एक्टिवा सवार 2 शातिर लुटेरे उनके कानों की सोने की बालियां झपटकर मौके से फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए हैं।

पीड़ित महिला की पहचान बाबा गद्दियां क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर के पास रहने वाली गीता सोनी पत्नी चंद्रमोहन सोनी के रूप में हुई हैं। जानकारी सांझा करते हुए पीड़ित महिला एवं उनकी बहु सोनिया ने बताया कि सुबह लगभग 8:15 बजे वह मंदिर से माथा टेककर घर वापिस लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने अचानक बुजुर्ग महिला के कानों में हाथ डालकर दोनों बालियां झपट लीं। जब साथ मौजूद परिजनों एवं आसपास के लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों को पकड़ने और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार (दातर) दिखाते हुए पिस्तौल से गोली मारने की सीधी धमकी दी जिसके चलते वे उन्हें पकड़ने में असमर्थ रहे।

पीड़ित परिवार के अनुसार छीनी गई सोने की बालियों का वजन एक तोले से अधिक था जिससे उनका करीब एक लाख रुपए से अधिक का वित्तीय नुकसान हुआ है। इस वारदात से पूरे इलाके में आक्रोश एवं सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूटपाट की वारदातों पर पुलिस प्रशासन को तुरंत कड़े कदम उठाने चाहिए।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई, जिसके पश्चात थाना सिटी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

सी.सी.टी.वी. फुटेज में संदिग्धों की एक्टिवा का नंबर स्पष्ट रूप से दर्ज हो गया है जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला गीता सोनी के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वाहन नंबर और सी.सीटी.वी. फुटेज के आधार पर लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!