मंगनी करवा लड़की ने तोड़ा रिश्ता, युवक सहन न कर सका बेवफाई तो फंदा लगा किया सुसाइड

Edited By Vaneet,Updated: 14 Aug, 2020 01:41 PM

young man dies after getting hurt by broken the relationship

गांधी नगर इलाके में एक युवक ने रिश्ता टूटने से दुखी होकर फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक नौजवान की पहचान प्रिंस (26) के तौर पर हुई है।...

लुधियाना(तरूण): गांधी नगर इलाके में एक युवक ने रिश्ता टूटने से दुखी होकर फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक नौजवान की पहचान प्रिंस (26) के तौर पर हुई है।

जानकारी मुताबिक एक साल पहले प्रिंस की मंगनी हुई थी परन्तु कुछ कारणों के कारण लड़की ने युवक के साथ मंगनी तोड़ दी। इस बात से युवक काफी दुखी था, जिसने गुरूवार दुकान का शटर नीचे फैंक कर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने शटर तोड़ा तो प्रिंस की फंदे के साथ लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने धारा-174 की कार्रवाई की है, जबकि परिवार वालों का आरोप है कि लड़की की तरफ से मंगनी तोड़े जाने से दुखी होकर प्रिंस ने खुदकुशी की है। इसी लिए आरोपी पक्ष पर पर्चा दर्ज होना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!