Edited By Kamini,Updated: 01 Oct, 2026 11:34 AM

मैट्रिमोनियल साइट पर रिश्ते तलाश करने वालों के लिए बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
पंजाब डेस्क: मैट्रिमोनियल साइट पर रिश्ते तलाश करने वालों के लिए बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, खुद को IPS अधिकारी बताने वाले एक युवक ने PhD छात्रा को लूट का शिकार बनाया। चंडीगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर लड़की शादी के लिए रिश्ता तलाश रही थी, इसी दौरान उसकी खुद को IPS अधिकारी बताने वाले युवक अमित से बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद बात शादी तक पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय युवती मूल रूप से पंचकूला की रहने वाली और PhD की पढ़ाई के लिए वह चंडीगढ़ में रह रही थी। उसके परिवार वालों उसकी शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर युवती का पूरा प्रोफाइल बनाया जिसे युवती खुद चलाती थी। आरोपी युवक ने लड़की को रिक्वेस्ट भेजी। युवक की IPS की वर्दी वाली फोटो देखकर लड़की की उससे बातचीत होने लगी और बात शादी तक बढ़ गई। आरोपी दावा किया कि वह स्पेशल बैच का IPS अधिकारी है और दिल्ली टैक्सेशन विभाग में कमिश्नर है और रोहतक का रहने वाला है। इसके बाद युवक ने परिवार वालों से भी मुलाकत की, जिसके बाद परिवार का भी उस पर भरोसा बढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों में मुलाकातें होने लगी।

इस दौरान आरोपी युवक ने लड़की को अपनी मां की फर्जी बीमारी के बारे में बताया और कहा कि, उसके पिता मां का सम्मान नहीं करते जिस कारण वह बीमार रहती है। युवक ने बहाना बनाकर पैसों की जरूरत के बारे में बताया। शादी की बातचीत चल रही थी, जिसके चलते परिवार वालों को भी भरोसा था, जिसके बाद उसने लड़की से 30 लाख रुपए, 6-7 तोले सोना, लैपटॉप सहित अन्य सामान ले लिया। जांच दौरान सामने आया कि आरोपी ने लड़की से कहा था कि, वह RAW एजेंट है सुरक्षा का कारणों की वजह से बैंक अकाउंट नहीं खुलवा सकता। इस लिए उसने लड़की के दस्तावेजों पर एक बैंक अकाउंट खुलवा लिया। फिर आरोपी ने अकाउंट की पासबुक, ATM कार्ड और लड़की के नाम पर नया सिम भी अपने पास रख लिया। अकाउंट की सारी जानकारी आरोपी युवक के पास ही रहती थी।
कुछ महीनों के बाद बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेने के चलते उसे फ्रीज कर दिया गया। जब बैंक मैनेजर ने इस बारे में लड़की से बात की तो पूरा चौंकाने वाले मामला सामने आया। जब लड़की को युवक पर शक हुआ तो उसने अपने पैसे और सोने के गहने वापस मांगे को आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी युवक लड़की को तस्वीरे वायरल करने की भी धमकी देने लगा। परेशान लड़की ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक अमित कुमार को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के दावों की जांच कर रही है और आरोपी के मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here