सिविल अस्पताल की छत पर नग्नावस्था में मिली महिला, बलात्कार की आशंका

Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2021 11:34 AM

woman found naked on the roof of civil hospital

सिविल अस्पताल की एमरजैंसी की छत पर एक महिला नग्न अवस्था में मिली। पता चलने पर अस्पताल प्रशासन और चौकी पुलिस में हलचल

लुधियाना (राज): सिविल अस्पताल की एमरजैंसी की छत पर एक महिला नग्न अवस्था में मिली। पता चलने पर अस्पताल प्रशासन और चौकी पुलिस में हलचल मच गई। महिला स्टाफ की मदद से महिला को कपड़े पहनाकर एमरजैंसी में एडमिट करवाया गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ रेप हुआ है। फिलहाल, चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस ने महिला का मैडीकल करवा कर उसका स्वैब जांच के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक महिला फोकल प्वाइंट के इलाके में पड़ी मिली थी। राहगीर ने 108 एंबुलैंस को कॉल कर महिला को साहनेवाल सिविल अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने महिला को सोमवार रात को लुधियाना रैफर कर दिया लेकिन रात को डाक्टर ने महिला को एडमिट नहीं किया और सिर्फ चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस को सूचना भेजी गई थी।

इसके बाद चौकी ईश्वर नगर की पुलिस ने पहुंच कर महिला के बयान लिए थे। पुलिस का कहना है कि महिला मंदबुद्धि है। मंगलवार को महिला एमरजैंसी के बाहर से गायब हो गई थी। दोपहर को एक अस्पताल का एक कर्मचारी छत पर पानी की टैंकी को देखने के लिए गया तो उसने महिला को नग्न हालत में छत पर पड़े हुए देखा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!